Fela News Lifestyle Header Banner

AAP ने सीजफायर पर PM मोदी से कई सवाल किए। मनीष सिसोदिया ने कहा,

AAP ने सीजफायर पर PM मोदी से कई सवाल किए। मनीष सिसोदिया ने कहा,

Last Updated May - 13 - 2025, 01:24 PM | Source : Fela News

India-Pakistan Ceasefire:AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरा देश सेना और सरकार के साथ मजबूती से खड़ा था, लेकिन सरकार ने अचानक सीजफायर कर दिया।
AAP ने सीजफायर पर PM मोदी से कई सवाल किए
AAP ने सीजफायर पर PM मोदी से कई सवाल किए

India-Pakistan News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जब पाकिस्तान आतंकवादियों का देश है और पूरा भारत उनके खिलाफ एकजुट था, तो अचानक सीजफायर क्यों किया गया?

सिसोदिया ने यह भी पूछा कि जब पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया और हमारी बहनें उन्हें अपना हमला रोकने की गुहार लगाती रही, तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर पीएम मोदी ने क्यों सीजफायर मान लिया?

उन्होंने यह सवाल भी किया कि अगर पाकिस्तान हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था, तो 1971 जैसा समझौता क्यों नहीं किया गया? इसके अलावा, उन्होंने यह भी पूछा कि सीजफायर के बाद पहलगाम के पीड़ितों और देशवासियों को न्याय कैसे मिलेगा?

सिसोदिया ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को कड़ा जवाब दिया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके ठिकाने और हथियार नष्ट कर दिए। उन्होंने कहा कि पूरी जनता सरकार और सेना के साथ थी, लेकिन अचानक सीजफायर क्यों कर दिया गया?

इससे पहले AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा था कि 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री के साथ थे, लेकिन अब हम सब यह महसूस कर रहे हैं कि एक विदेशी ताकत ने हमारे मामले में हस्तक्षेप कर सीजफायर क्यों किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री खुद सीजफायर का ऐलान करते, तो समझ आता, लेकिन अब सवाल है कि इस सीजफायर के बाद हम पाकिस्तान पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More