Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर एसिड अटैक कॉलेज के पास हमला

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर एसिड अटैक कॉलेज के पास हमला

Last Updated Oct - 27 - 2025, 11:39 AM | Source : Fela News

रविवार सुबह करीब 10 बजे एक 20 वर्षीय लड़की पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया. वह मुकुंदपुर की रहने वाली है. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर ल
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर एसिड अटैक
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर एसिड अटैक

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास रविवार सुबह दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की एक छात्रा पर एसिड अटैक हुआ। पुलिस के मुताबिक, जब लड़की कॉलेज जा रही थी, तभी कुछ दूरी पर उस पर हमला किया गया। उसने चेहरा बचा लिया लेकिन उसके हाथ जल गए। पुलिस ने उसका बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। किसी ने उस पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंका। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके हाथों का इलाज हुआ।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की लड़की है। उसने बताया कि वह नॉन-कॉलेज स्टूडेंट है और क्लास के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसका जानकार जितेंद्र अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ बाइक पर आया।

आरोप है कि ईशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसमें एसिड था, और अरमान ने वही उस पर फेंक दिया। पीड़िता के हाथ जल गए और आरोपी भाग निकले। लड़की ने बताया कि जितेंद्र पहले उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस की क्राइम और FSL टीम ने मौके का मुआयना किया। CCTV फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और पुराने विवाद की भी जांच कर रही है। 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More