Fela News Lifestyle Header Banner

बिहार पहुंचे अमित शाह, नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई 20 मिनट की खास बातचीत

बिहार पहुंचे अमित शाह, नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई 20 मिनट की खास बातचीत

Last Updated Sep - 18 - 2025, 04:50 PM | Source : Fela News

बिहार दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक खास बातचीत हुई, जिससे सियासी हलचल तेज ह
बिहार पहुंचे अमित शाह
बिहार पहुंचे अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे और होटल मौर्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात की कोई जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन चर्चा है कि बातचीत में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर बात हुई। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच तालमेल को लेकर दोनों नेताओं ने रणनीति तय की।

नीतीश कुमार और अमित शाह की यह मीटिंग ऐसे समय हुई है जब विपक्ष भी चुनाव की तैयारियों में जुटा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का असर आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति पर साफ दिखाई देगा।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More