Header Image

दिल्ली धमाका पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली धमाका पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

Last Updated Nov - 11 - 2025, 11:49 AM | Source : Fela News

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अमित शाह ने घर पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई. बैठक में DG NIA, IB डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा हालात की समीक्षा की
दिल्ली धमाका पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग
दिल्ली धमाका पर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए भीषण कार ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हाई लेवल बैठक हुई. इसमें गृह सचिव गोविंद मोहन, IB डायरेक्टर तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा, DG NIA और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. जम्मू-कश्मीर के DGP भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े.

अमित शाह ने सभी एजेंसियों से जांच की जानकारी ली और धमाके से जुड़े सभी एंगल पर रिपोर्ट मांगी. सभी एजेंसियों को जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया. मंगलवार सुबह FSL की टीम ने घटनास्थल से नए सबूत जुटाए. NIA और NSG धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक की पहचान में लगी हैं.

सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही हैं, जिसमें धमाके को लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ा गया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोटक कार पुलवामा से जुड़ी थी और उसे वहीं के एक व्यक्ति ने खरीदा था.

दिल्ली पुलिस को कार के संदिग्ध चालक की CCTV फुटेज भी मिली है, जिसमें वह अकेला दिख रहा है. पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर से लेकर लाल किला और कश्मीरी गेट तक के रूट की 200 कैमरों से जांच की है.

पुलिस ने इस मामले में UAPA, Explosives Act और IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. राजधानी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट

Share :

Trending this week

महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर

May - 30 - 2026

 

महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने एक बार फिर बड़ा कहर ... Read More

दिल्ली-UP-बिहार में बारिश अलर्ट

May - 30 - 2026

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों की हल्की बूंदाबांदी क... Read More

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की सुनामी

May - 30 - 2026

पंजाब नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में ... Read More