Last Updated Jun - 27 - 2025, 12:34 PM | Source : Fela News
भारत सरकार ने अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर अपराधों से जागरूकता फैलाने वाली कॉलर ट्यून को बंद कर दिया है। यह कदम जनता की शिकायतों और इमरजेंसी कॉल्स में परेशानी
साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर चलाए जा रहे केंद्र सरकार के जागरूकता अभियान के तहत बजने वाली मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून को आज से हटा दिया गया है।
यह प्री-रिकॉर्डेड संदेश हर बार कॉल करने पर सुनाई देता था, जिसमें साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की जाती थी। यह पहल सरकार की साइबर क्राइम अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा थी।
सूत्रों के मुताबिक, “अब यह अभियान समाप्त हो चुका है, इसलिए कॉलर ट्यून को आज से बंद कर दिया गया है।” इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि कॉलर ट्यून के कारण कई आपात स्थितियों में कॉल तुरंत कनेक्ट नहीं हो पाते थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।