Fela News Lifestyle Header Banner

जम्मू में तवी नदी पर सेना ने 12 घंटे में बनाया बैली ब्रिज, टूटा कनेक्टिविटी संकट

जम्मू में तवी नदी पर सेना ने 12 घंटे में बनाया बैली ब्रिज, टूटा कनेक्टिविटी संकट

Last Updated Sep - 02 - 2025, 02:37 PM | Source : Fela News

जम्मू में तवी नदी पर सेना ने सिर्फ 12 घंटे में बैली ब्रिज तैयार किया। इससे कटे हुए इलाके की कनेक्टिविटी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली।
जम्मू में तवी नदी पर सेना ने 12 घंटे में बनाया बैली ब्रिज
जम्मू में तवी नदी पर सेना ने 12 घंटे में बनाया बैली ब्रिज

जम्मू शहर में भारी बारिश से चौथे पुल का एक हिस्सा ढह जाने के बाद भारतीय सेना ने तवी नदी पर मात्र 12 घंटे में 110 फुट लंबा बैली ब्रिज तैयार कर दिया। 147 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का पूर्वी हिस्सा बाढ़ में बह गया था, जिससे शहर की कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

टाइगर डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मुकेश भनवाला ने बताया कि पुल की मरम्मत में समय लगना तय था, ऐसे में सीमित जगह और बह चुके एप्रोच रास्तों के बीच सेना के इंजीनियरों ने तेज़ी से काम कर आवागमन बहाल कर दिया।

पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश ने जम्मू, सांबा, कठुआ, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। सेना की ‘राइजिंग स्टार कॉर्प्स’ ने वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से अब तक करीब 1000 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनमें बच्चे और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं।

जम्मू और श्रीनगर के बीच संचार बहाली के लिए वैकल्पिक ऑप्टिकल फाइबर केबल भी बिछाए गए हैं। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को मेडिकल सहायता, भोजन और राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। मेजर जनरल भनवाला ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना के अतिरिक्त संसाधन तैयार रखे गए हैं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More