Fela News Lifestyle Header Banner

आर्टिफिशियल रेन नाकाम अब प्राकृतिक बारिश से सुधरेगा AQI

आर्टिफिशियल रेन नाकाम अब प्राकृतिक बारिश से सुधरेगा AQI

Last Updated Oct - 30 - 2025, 03:01 PM | Source : Fela News

Delhi Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से बादल और धुंध छाई रही, धूप नहीं निकली. दोपहर में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को प्रदूषण कम होने की उम्मीद जगी.
अब प्राकृतिक बारिश से सुधरेगा AQI
अब प्राकृतिक बारिश से सुधरेगा AQI

Rainfall in Delhi: दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार (30 अक्टूबर) दोपहर 2 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई. इससे धुंध और प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली. उम्मीद की जा रही है कि जो असर आर्टिफिशियल रेन से नहीं हुआ, वो अब प्राकृतिक बारिश से होगा और हवा की गुणवत्ता सुधरेगी.

सुबह से ही दिल्ली धुंध और कोहरे की चादर में ढकी रही. प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है — दिल्ली में AQI 279 से बढ़कर 357 पहुंच गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है.

वेंटिलेशन इंडेक्स भी कमजोर है, यानी हवा में मौजूद प्रदूषक आसानी से नहीं फैल पा रहे. धीमी हवाओं और घने कोहरे के कारण प्रदूषण ऊपर नहीं जा पा रहा, जिससे आसमान में धुंध बनी हुई है.

IMD के अनुसार, सुबह 7:30 बजे पालम में विजिबिलिटी 1,000 मीटर और सफदरजंग में 800 मीटर रही. कर्तव्य पथ, आनंद विहार, बुराड़ी और अक्षरधाम जैसे इलाकों में घना कोहरा छाया रहा.

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार और विवेक विहार में हवा 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई, जहां AQI 415 और 408 दर्ज हुआ. दिल्ली के 33 मॉनिटरिंग केंद्रों में वायु गुणवत्ता 300 से ऊपर रही, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आती है.

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More