Fela News Lifestyle Header Banner

वक्फ बिल पास होते ही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

वक्फ बिल पास होते ही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

Last Updated Apr - 04 - 2025, 01:12 PM | Source : Fela News

यूपी में तालाब, पोखर, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनों को वक्फ घोषित किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे अवैध माना है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी और सार्वजनिक जम
वक्फ बिल पास होते ही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है
वक्फ बिल पास होते ही योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे ऐसी वक्फ संपत्तियों की पहचान करें, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं और नियमों के खिलाफ वक्फ घोषित की गई हैं। इन संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

राजस्व विभाग के अनुसार, यूपी में वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। रिकॉर्ड के मुताबिक, सुन्नी वक्फ बोर्ड की केवल 2,533 और शिया वक्फ बोर्ड की 430 संपत्तियां ही पंजीकृत हैं, जबकि वक्फ बोर्ड के आंकड़े इससे कई गुना ज्यादा हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तालाब, पोखर, खलिहान और ग्राम समाज की जमीनों को वक्फ घोषित करना अवैध है। केवल वही संपत्तियां वक्फ मानी जाएंगी, जो किसी व्यक्ति ने स्पष्ट रूप से दान की हों।

सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा कर उन्हें वक्फ संपत्ति बताया गया था। अब इन मामलों की जांच कर सरकार उन जमीनों को वापस लेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

प्रयागराज में सीएम योगी ने वक्फ बोर्ड पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर उनके झूठे दावे अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को वक्फ बोर्ड की मनमानी रोकने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अब अवैध दावों पर सख्त कार्रवाई होगी।
 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More