Header Image

दिल्ली सरकार पर बरसीं आतिशी, बोलीं—सैंकड़ों परिवारों से छीन...

दिल्ली सरकार पर बरसीं आतिशी, बोलीं—सैंकड़ों परिवारों से छीन...

Last Updated Jun - 05 - 2025, 05:13 PM | Source : Fela News

Delhi News: AAP नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि मद्रासी कैंप में रहने वाले ज्यादातर लोगों को झुग्गी के बदले मकान नहीं मिला है। ये लोग 1-2 साल से नह
दिल्ली सरकार पर बरसीं आतिशी
दिल्ली सरकार पर बरसीं आतिशी

Atishi On Rekha Gupta Govt:दिल्ली के मद्रासी कैंप में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली में गरीबों की झुग्गियां गिराकर उन्हें बेघर कर रही है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बीजेपी ने झुग्गीवासियों से वादा किया था कि जहां झुग्गी है वहीं मकान दिया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के बाद झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिए गए। उन्होंने बताया कि मद्रासी कैंप के ज्यादातर लोग पिछले 20-30 साल से वहां रह रहे हैं, लेकिन उन्हें नया मकान नहीं मिला। जिन कुछ लोगों को घर दिया गया, उन्हें नरेला भेजा गया है, जो 50 किलोमीटर दूर है और जहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब झुग्गीवासी खुद कह रहे हैं कि बीजेपी को वोट देकर उन्होंने गलती कर दी। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार होती, तो उनकी झुग्गियां न गिरतीं।

इसके साथ ही आतिशी ने प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बहुत परेशान हैं और सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही। उन्होंने मांग की कि फीस नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट पब्लिक किया जाए और लोगों की राय के बाद ही कानून पास किया जाए।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More