Fela News Lifestyle Header Banner

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: CM नीतीश, तेजस्वी या PK: किसके पास ज्यादा दौलत?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: CM नीतीश, तेजस्वी या PK: किसके पास ज्यादा दौलत?

Last Updated Sep - 30 - 2025, 11:52 AM | Source : Fela News

Bihar Assembly Elections 2025: इस बार प्रशांत किशोर के शामिल होने से चुनाव और रोचक हो गया है। लोग जानना चाहते हैं कि सीएम नीतीश, तेजस्वी और प्रशांत किशोर की कित
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब कुछ ही महीने दूर हैं। पहले ये चुनाव मुख्य रूप से लालू परिवार और नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमता था, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर (PK) की एंट्री ने इसे और रोचक बना दिया है। अब लोग जानना चाहते हैं कि नीतीश, तेजस्वी और PK के पास कितनी संपत्ति है और उनकी पढ़ाई क्या है।

नीतीश कुमार की संपत्ति:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का विवरण साझा किया। साल 2024 के अंत तक उनके पास कैश 21,052 रुपये था। एसबीआई ब्रांच में 31,448 रुपये, संसद भवन स्थित एसबीआई में 3,358 रुपये और बोरिंग रोड PNB शाखा में 26,500 रुपये जमा थे।

नीतीश के पास एक इको स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत 11,32,753 रुपये है और सोने के गहने की कीमत 1,71,000 रुपये है। कुल चल संपत्ति 16,97,741 रुपये है। इसके अलावा दिल्ली में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है।

तेजस्वी यादव की संपत्ति:

मायनेटा की रिपोर्ट के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास कुल 5.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके ऊपर 17,578 रुपये का कर्ज है। 2015 में उनकी संपत्ति 2.32 करोड़ रुपये थी, यानी पिछले 10 साल में यह दोगुना से भी ज्यादा बढ़ी है।

प्रशांत किशोर की कमाई:

जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बताया कि पिछले 3 साल में उन्होंने कुल 241 करोड़ रुपये फीस के तौर पर कमाए। इसमें से 18% GST और करीब 20 करोड़ इनकम टैक्स के रूप में सरकार को दिए। उन्होंने 98 करोड़ रुपये दान भी किए। PK ने कहा कि पैसा मिला उसका पूरा हिसाब-किताब है।

तीनों नेताओं की पढ़ाई:

  • नीतीश कुमार – बीएससी इंजीनियरिंग
  • तेजस्वी यादव – सिर्फ नौंवी पास
  • प्रशांत किशोर – लखनऊ और हैदराबाद से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन, संयुक्त राष्ट्र (UN) के साथ भी काम किया

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More