Fela News Lifestyle Header Banner

Bihar : दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया, दूल्हा बोला- खर्च लौटाओ।

Bihar : दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया, दूल्हा बोला- खर्च लौटाओ।

Last Updated Apr - 29 - 2025, 04:07 PM | Source : Fela News

बिहार के दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। दूल्हा संजय राम ने शादी में खर्च हुए पैसे वापस मांगे हैं और कहा है कि अब वह दुल्हन क
दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया
दरभंगा में शादी के बाद दुल्हन को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया

बिहार के दरभंगा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी के अगले दिन ससुराल जा रही दुल्हन का रास्ते में बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। यह घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के सुतरिया पुल के पास हुई।

घनश्यामपुर गांव के संजय राम की शादी 25 अप्रैल को मधुबनी के गंगापुर गांव की माला कुमारी से हुई थी। 26 अप्रैल की शाम विदाई के बाद संजय राम, उसकी दुल्हन, बहनोई और दुल्हन का भाई बोलेरो से घर लौट रहे थे। तभी चार बाइक पर सवार आठ हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को रोका और दुल्हन को अगवा कर ले गए।

दुल्हन के भाई पप्पू राम ने एक आरोपी को पहचान लिया है, जो मनीष कुमार यादव नाम का युवक है और दुल्हन के गांव का ही रहने वाला है।

दूल्हा संजय राम ने कहा कि वह अब दुल्हन को नहीं अपनाएगा और शादी में खर्च हुए पैसे वापस चाहता है। उसके पिता ने भी प्रशासन से शादी का खर्च दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रेम प्रसंग के एंगल से भी छानबीन कर रही है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More