Fela News Lifestyle Header Banner

बिहार चुनाव सीट शेयरिंग: कांग्रेस को बड़ा, RJD-लेफ्ट सुरक्षित

बिहार चुनाव सीट शेयरिंग: कांग्रेस को बड़ा, RJD-लेफ्ट सुरक्षित

Last Updated Sep - 24 - 2025, 01:31 PM | Source : Fela News

Bihar Elections: सूत्रों के अनुसार, आरजेडी लगभग 140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस को लगभग 52 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन के दलों के बीच अभी सीटों
बिहार चुनाव सीट शेयरिंग
बिहार चुनाव सीट शेयरिंग

पटना में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यह बैठक सदाकत आश्रम में आयोजित की गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने आया है। 2020 के मुकाबले आरजेडी, लेफ्ट और वीआईपी को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस को बड़ा घाटा हो सकता है।

सूत्र बताते हैं कि आरजेडी लगभग 140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिल सकती हैं। वाम दलों (CPIML, CPI और CPM) को 35 सीटें और वीआईपी को 15 सीटें मिल सकती हैं। अगर पशुपति पारस की RLJP और JMM महागठबंधन में शामिल होते हैं, तो इन्हें 2-2 सीटें दी जा सकती हैं। महागठबंधन के सभी दलों की सहमति के बाद ही इस फॉर्मूले का औपचारिक ऐलान होगा।

2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से आरजेडी ने 23 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वाम दलों को 5 सीटें और वीआईपी को 3 सीटें मिली थीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 144 सीटों पर, कांग्रेस 70 सीटों पर और लेफ्ट दलों ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

गौरतलब है कि 2020 में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 70 सीटों में से पार्टी केवल 19 सीटें जीत पाई थी। लालू यादव भी कई बार कह चुके हैं कि क्या कांग्रेस को ज्यादा सीटें हारने के लिए दी गई थीं। अब देखना यह होगा कि कम सीटों पर कांग्रेस मान जाएगी या सीट बढ़ाने के लिए दबाव बनाएगी।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More