Fela News Lifestyle Header Banner

Bihar Politics: JDU का दावा तेजस्वी-तेज प्रताप बन गए गले की फांस

Bihar Politics: JDU का दावा तेजस्वी-तेज प्रताप बन गए गले की फांस

Last Updated Oct - 27 - 2025, 04:34 PM | Source : Fela News

Bihar Politics: JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि तेज प्रताप का बागी रुख दिखाता है कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व कमजोर पड़ रहा है।
तेजस्वी-तेज प्रताप बन गए गले की फांस
तेजस्वी-तेज प्रताप बन गए गले की फांस

बिहार चुनाव से पहले सियासी हमले तेज हो गए हैं। जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप का बागी रुख तेजस्वी के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

राजीव रंजन ने कहा कि अगर तेजस्वी अपने परिवार को एकजुट नहीं रख पा रहे हैं तो वे राज्य का नेतृत्व कैसे करेंगे? उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि "जननायक बनना आसान नहीं है। तेजस्वी यादव की पहचान सिर्फ लालू यादव के बेटे होने की वजह से है, वरना वे किसी आम युवक की तरह नौकरी की कतार में होते।"

उन्होंने कहा कि असली जननायक कर्पूरी ठाकुर थे, जिन्होंने गरीबी से उठकर बेदाग जीवन जिया और जनता के लिए लगातार काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली रैली को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी पीएम बिहार आते हैं, राज्य को बड़ी सौगात देते हैं। विपक्ष में इतनी ताकत नहीं है कि मोदी और नीतीश की जोड़ी का मुकाबला कर सके।

कांग्रेस और आरजेडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का भ्रष्टाचार से गहरा संबंध है और अगर उनके पास सफाई है, तो उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More