Fela News Lifestyle Header Banner

राहुल गांधी के जिक्र वाली ब्राजीलियन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी

राहुल गांधी के जिक्र वाली ब्राजीलियन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated Nov - 06 - 2025, 11:21 AM | Source : Fela News

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया और बताया कि वोटर लिस्ट में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगी मिली है.
राहुल गांधी के जिक्र वाली ब्राजीलियन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी
राहुल गांधी के जिक्र वाली ब्राजीलियन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने 5 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि चुनाव में धांधली हुई है और सबूत के तौर पर एक वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जिस पर एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो लगी थी.

जिस मॉडल का जिक्र राहुल ने किया, उसका नाम लारिसा है. लारिसा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा, “क्या सच में मेरी पुरानी तस्वीर भारत में वोटर आईडी पर इस्तेमाल की जा रही है? यह बहुत अजीब है.”

लारिसा ने एक और वीडियो में कहा, “हेलो इंडिया! मेरा भारतीय राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और मैं कभी भारत नहीं आई. मैं ब्राजील की मॉडल और डिजिटल इंफ्लूएंसर हूं. भारत के लोगों से मुझे बहुत प्यार है.”

‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए लारिसा ने कहा, “अब मेरे बहुत से भारतीय फॉलोअर्स बढ़ गए हैं. लोग मेरी फोटो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं वोट देने नहीं गई थी, वहां सिर्फ मेरी तस्वीर थी.”

बता दें, राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के पहले चरण से एक दिन पहले आरोप लगाया था कि बीजेपी कई राज्यों में वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: 

ब्राजीलियन मॉडल का नाम लेकर राहुल गांधी ने बनाया मुद्दा

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More