Header Image

दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल AQI फिर खराब स्तर पर

दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल AQI फिर खराब स्तर पर

Last Updated Nov - 01 - 2025, 12:59 PM | Source : Fela News

Delhi Weather Update: दिल्ली के चांदनी चौक में AQI 297, आरके पुरम में 291, विवेक विहार में 277, सोनिया विहार में 274, द्वारका सेक्टर 8 में 257 और बुराड़ी में 25
दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल
दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल

दिल्ली में इन दिनों हल्की ठंड शुरू हो गई है. सुबह-शाम धुंध के साथ ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन का मौसम सामान्य बना हुआ है. सर्दी के बीच अच्छी खबर यह है कि पिछले दो दिनों से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. शनिवार को भी दिल्ली का एक्यूआई घटा है.

मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर (शनिवार) को दिल्ली में हल्की धुंध रहेगी. अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बादलों की वजह से धूप भी हल्की रहेगी और गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ गया है.

दिल्ली की हवा में सुधार

दीपावली के बाद जहां कई इलाकों में एक्यूआई 350 तक पहुंच गया था, वहीं अब वजीरपुर को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर यह 300 के नीचे आ गया है. शनिवार को वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 325 दर्ज किया गया. आनंद विहार की हवा में भी सुधार हुआ है, जहां स्तर 292 दर्ज किया गया.

कई इलाकों में एक्यूआई 300 से नीचे

चांदनी चौक में एक्यूआई 297, आरके पुरम में 291, विवेक विहार में 277, सोनिया विहार में 274, द्वारका सेक्टर 8 में 257, बुराड़ी में 255, अलीपुर में 252 और नजफगढ़ में 215 रहा. लोदी रोड की हवा सबसे साफ रही, जहां एक्यूआई 149 दर्ज हुआ, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है.

Share :

Trending this week

वृंदावन यमुना हादसा

Apr - 11 - 2026

वृंदावन के केशी घाट पर यमुना नदी में हुए भीषण स्टीमर हाद... Read More

जब आमने-सामने आए मोदी-राहुल

Apr - 11 - 2026

देश की राजनीति में जहां अक्सर तीखी बहस और टकराव देखने को ... Read More

दिल्ली की नई EV पॉलिसी जारी

Apr - 11 - 2026

राजधानी में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा ... Read More