Last Updated Aug - 29 - 2025, 05:11 PM | Source : Fela News
सीमा सुरक्षा बल ने फाजिल्का और गुरदासपुर जिलों में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर, नाव और वॉटर विंग के जवानों की मदद से बड़े पैमाने पर बचा
पंजाब के फिरोज़पुर और गुरदासपुर जिलों में आई बाढ़ ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। हालात गंभीर होते देख सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। हेलीकॉप्टर, नाव और विशेष वॉटर विंग टीमों की मदद से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।
फिरोज़पुर के धीरागारा, निहाला लवेड़ा और सुल्तानवाला गांवों में फंसे लोगों को नावों और गोताखोर जवानों ने बाहर निकाला। कई जगह जवानों ने बुजुर्गों और बच्चों को अपनी बाहों में उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया। इसी तरह गुरदासपुर के मकोरा और चकमकोड़ा गांवों से भी दर्जनों ग्रामीणों को नावों की मदद से निकाला गया।
BSF के इन तेज़ और साहसी अभियानों ने बाढ़ग्रस्त गांवों में नई उम्मीद जगाई है। संकट की घड़ी में जवानों का यह मानवीय प्रयास न सिर्फ लोगों की जान बचाने वाला साबित हुआ, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि मुश्किल समय में देश की सुरक्षा बल हमेशा जनता के साथ खड़ी है।