Header Image

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का बजट।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का बजट।

Last Updated Mar - 26 - 2025, 04:54 PM | Source : Fela News

पंजाब सरकार ने सीमा पार ड्रग तस्करी रोकने, सुरक्षा और खेलों के विकास के लिए बड़ा बजट घोषित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ड्रग तस्करी रोकने के लिए 1
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का बजट।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का बजट।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को राज्य का बजट पेश किया। पंजाब सरकार ने सीमा पार ड्रग तस्करी रोकने, सुरक्षा और खेलों के विकास के लिए बड़ा बजट घोषित किया है। 

पंजाब बजट की मुख्य बातें
आर्थिक वृद्धि: पंजाब अब प्रति व्यक्ति आय में देशभर में 15वें स्थान पर है। इस साल सरकार ने 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) में 9% वृद्धि दर्ज हुई है, जिससे यह 8.09 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगले वित्त वर्ष में इसे 10% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

ड्रग तस्करी और सुरक्षा:

राज्य में ड्रग तस्करी रोकने के लिए 110 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

5,000 होम गार्ड और बीएसएफ जवानों की तैनाती होगी।

एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।

ड्रग जनगणना:

पहली बार पंजाब में ड्रग जनगणना होगी, जिससे नशे की सही स्थिति का पता चलेगा।

इसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

खेलों के विकास पर जोर:

इस साल खेलों के लिए 979 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट तय किया गया है।

हर गांव में खेल मैदान और 3,000 गांवों में इनडोर जिम बनाए जाएंगे।

13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More