Fela News Lifestyle Header Banner

CAG रिपोर्ट से बढ़ीं केजरीवाल के AAP की मुश्किलें

CAG रिपोर्ट से बढ़ीं केजरीवाल के AAP की मुश्किलें

Last Updated Feb - 25 - 2025, 12:23 PM | Source : Fela News

स्कूलों के क्लासरूम निर्माण में हुए घोटालों के पीडब्ल्यूडी ने उजागर किया है। दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने अनियमितताओं को उजागर किया।
बीजेपी की CAG रिपोर्ट्स से परेशान केजरीवाल
बीजेपी की CAG रिपोर्ट्स से परेशान केजरीवाल

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा सीएजी रिपोर्ट में हुआ है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय DOV ने 193 स्कूलों में 2405 कक्षाओं के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप दी है। 

DOV रिपोर्ट में शिक्षा विभाग और पीडब्ल्यूडी से जवाब मांगने के बाद एक बड़े घोटाले का संकेत मिला है, और विशेष एजेंसी द्वारा विस्तृत जांच की सिफारिश की गई है। सतर्कता विभाग ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की भी सिफारिश की है, जो लगभग 1300 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। 

पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में अनियमितताओं का खुलासा किया है। सीवीसी ने फरवरी 2020 में मामले पर टिप्पणी के लिए डीओवी को रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन आप सरकार ने मामले को छिपाने के लिए ढाई साल तक रिपोर्ट को दबाए रखा। अगस्त में एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को देरी की जांच करने का निर्देश दिया।

DOV ने अपनी रिपोर्ट में प्रक्रियात्मक खामियों और निविदा प्रक्रिया में छेड़छाड़ के साथ-साथ निजी व्यक्तियों की भूमिका को भी उजागर किया है। “मेसर्स बब्बर एंड बब्बर एसोसिएट्स” ने सलाहकार के रूप में बिना नियुक्ति के महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया और मंत्री को प्रभावित किया, जिससे 205.45 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव पड़ा

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More