Fela News Lifestyle Header Banner

राहुल-सोनिया पर नेशनल हेराल्ड से कमाई को लेकर केस बन सकता है: ED की दलील

राहुल-सोनिया पर नेशनल हेराल्ड से कमाई को लेकर केस बन सकता है: ED की दलील

Last Updated May - 21 - 2025, 02:09 PM | Source : Fela News

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कोर्ट में बताया कि नवंबर 2023 में संपत्तियां जब्त की गईं, तब तक आरोपी कमाई का फायदा उठा रहे थे।
राहुल-सोनिया पर नेशनल हेराल्ड से कमाई को लेकर केस बन सकता है
राहुल-सोनिया पर नेशनल हेराल्ड से कमाई को लेकर केस बन सकता है

National Herald Case:नेशनल हेराल्ड केस में नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ईडी ने कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। उन्होंने 142 करोड़ रुपये की कमाई की है।

ईडी ने बताया कि नवंबर 2023 में संपत्तियां जब्त की गईं, तब तक आरोपी इस कमाई का फायदा उठा रहे थे। ईडी का कहना है कि जो पैसे अपराध से कमाए गए, उन्हें रखना भी मनी लॉन्ड्रिंग है।

ईडी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस दिया था और उनके पक्ष की सुनवाई का अधिकार माना है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने सुनवाई जुलाई तक टालने की मांग की, क्योंकि उन्हें चार्जशीट हाल ही में मिली है। लेकिन ईडी ने इसका विरोध किया और कहा कि चार्जशीट पहले ही दी जा चुकी है और सुनवाई के लिए तैयार हैं।

ईडी ने कहा कि यंग इंडिया कंपनी का मालिकाना हक सोनिया और राहुल के पास था। कंपनी का कोई व्यापार नहीं था, बल्कि इसका काम उन्हें फायदा पहुंचाना था। ईडी ने 21 जगहों पर छापेमारी की, जहां नकद और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More