Fela News Lifestyle Header Banner

CJI गवई बोले- सोशल मीडिया पर फैल रही गलत बातें चिंताजनक

CJI गवई बोले- सोशल मीडिया पर फैल रही गलत बातें चिंताजनक

Last Updated Oct - 08 - 2025, 11:32 AM | Source : Fela News

CJI BR Gavai: CJI गवई ने कहा कि जजों की सामान्य बातें भी सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर दिखाई जाती हैं.
सोशल मीडिया पर फैल रही गलत बातें चिंताजनक
सोशल मीडिया पर फैल रही गलत बातें चिंताजनक

CJI बी.आर. गवई ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को अदालत में चिंता जताई कि जजों की आम टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। यह बयान उन्होंने उस घटना के एक दिन बाद दिया, जब एक वकील ने उन पर जूता फेंकने की कोशिश की थी।

वकील का कहना था कि वह खजुराहो में विष्णु की मूर्ति दोबारा स्थापित करने से जुड़ी एक याचिका पर सीजेआई की पिछली टिप्पणी से नाराज था। इस घटना की खूब निंदा हुई थी।

गवई ने हल्के अंदाज में बताया कि उन्होंने अपने साथी जज के. विनोद चंद्रन को पिछली सुनवाई में सार्वजनिक टिप्पणी करने से रोका था, ताकि उनकी बात सोशल मीडिया पर गलत तरह से न फैलाई जाए।

उन्होंने कहा, “मैंने अपने साथी जज से कहा कि अपनी बात सिर्फ मेरे कानों तक रखें, वरना सोशल मीडिया पर कुछ भी रिपोर्ट हो सकता है।”

CJI गवई और जस्टिस चंद्रन की बेंच न्यायाधीशों की सेवा शर्तों, वेतन और पदोन्नति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे अब संविधान पीठ को भेज दिया गया है।

सीजेआई गवई की अगुवाई वाली बेंच ने खजुराहो के जावरी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें:  क्या पुराना सोना भी हो जाता है खराब? जानिए सच

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More