Fela News Lifestyle Header Banner

SIR मुद्दे पर ममता सरकार पर भड़के CJI, बोले- यह बर्दाश्त नहीं करूंगा

SIR मुद्दे पर ममता सरकार पर भड़के CJI, बोले- यह बर्दाश्त नहीं करूंगा

Last Updated Mar - 10 - 2026, 06:11 PM | Source : Fela News

सुप्रीम कोर्ट ने SIR मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग, ममता सरकार और याचिकाकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने हटाए गए वोटरों का सत्यापन कर रहे न्यायिक अधिकारियों पर शक जताने को लेकर सख्त नाराजगी भी जताई।
SIR मुद्दे पर ममता सरकार पर भड़के CJI
SIR मुद्दे पर ममता सरकार पर भड़के CJI

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को SIR मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और याचिकाकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने हटाए गए वोटरों के सत्यापन के लिए नियुक्त न्यायिक अधिकारियों पर सवाल उठाने को लेकर सख्त नाराजगी जताई।

सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने बताया कि करीब 7 लाख दावों का निपटारा किया जा चुका है। पहले कुल 63 लाख दावे लंबित थे, जिनमें से अब लगभग 57 लाख मामले अभी भी बाकी हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि जिन वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, उनकी अपीलों पर सुनवाई कर रहे न्यायिक अधिकारी पहले से ही ओवरटाइम काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके काम पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों पर शक जताना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी हटाए गए वोटरों के मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों को कम नहीं आंका जाना चाहिए।

यह भी पढ़े 

आबकारी नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया की बरी के खिलाफ CBI की याचिका पर बड़ा अपडेट

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More