Fela News Lifestyle Header Banner

उत्तराखंड में बादल फटा, कई मकान-होटल बहे, राहत-बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड में बादल फटा, कई मकान-होटल बहे, राहत-बचाव अभियान जारी

Last Updated Aug - 06 - 2025, 02:29 PM | Source : Fela News

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही मची। दर्जनों मकान और होटल बह गए। प्रशासन और एनडीआरएफ टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लोगों को सुरक्षित स्थानों प
उत्तराखंड में बादल फटा
उत्तराखंड में बादल फटा

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते एक महीने में जहां कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं आज फिर एक भीषण बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित एक गांव में अचानक आए तेज़ सैलाब ने मकानों, होटलों और होमस्टे को बहा दिया।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 20 से 25 तक होटल और गेस्टहाउस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं या बह गए हैं। कई लोग लापता हैं और कुछ घायल भी हुए हैं। पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य आपदा बचाव बलों की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। आईटीबीपी की एक 16 सदस्यीय टीम पहले ही राहत कार्य में जुट गई है, जबकि और जवानों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

घटना की भयावहता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे “बेहद दुखद और हृदयविदारक” बताया है। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

घटना के चश्मदीद ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा भयावह दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि पूरी की पूरी इमारतें बह गईं। अधिकारियों ने अब इलाके में अस्थायी रूप से यात्रा पर रोक लगा दी है और पर्यटकों व श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More