Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल जल्द होगी कृत्रिम बारिश उम्मीद

दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल जल्द होगी कृत्रिम बारिश उम्मीद

Last Updated Oct - 28 - 2025, 04:07 PM | Source : Fela News

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण घटाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार कृत्रिम बारिश की तैयारी कर रही है। इसके लिए मंगलवार को क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया।
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल

दिल्ली में मंगलवार (28 अक्टूबर) को कई जगहों पर क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया ताकि कृत्रिम बारिश कर प्रदूषण कम किया जा सके। अगर मौसम सही रहा तो आज दिन में दूसरा और तीसरा ट्रायल भी किया जा सकता है। यह प्रक्रिया एक विमान के माध्यम से की गई, जो मेरठ से उड़कर दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे खेकड़ा, बुराड़ी और मयूर विहार में गया।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि 8 फ्लेयर का इस्तेमाल किया गया और पूरा सिस्टम करीब आधे घंटे चला। उम्मीद है कि 15 मिनट से 4 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी ऐसे और ट्रायल जारी रहेंगे।

यह पहली बार है जब दिल्ली में यह तकनीक इस्तेमाल की गई है। इससे पहले मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में क्लाउड सीडिंग की जा चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे हवा में मौजूद धूल और जहरीले कण नीचे आ जाएंगे, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। अभी दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में है।

इस प्रोजेक्ट में IIT कानपुर के वैज्ञानिक मदद कर रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस प्रयोग से लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी और राजधानी की हवा थोड़ी साफ हो सकेगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More