Fela News Lifestyle Header Banner

एयरपोर्ट पर नमाज विवाद, BJP ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

एयरपोर्ट पर नमाज विवाद, BJP ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Last Updated Nov - 10 - 2025, 11:23 AM | Source : Fela News

बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल पर नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सरकार से सवाल किए. अब कर्नाटक सरकार एयरपोर्ट पर सभी धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर
एयरपोर्ट पर नमाज विवाद, BJP ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
एयरपोर्ट पर नमाज विवाद, BJP ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग खुले में नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया है. विपक्ष ने सरकार पर धार्मिक मामलों में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, नमाज पढ़ने वाले लोग मक्का जाने वाले यात्रियों के परिजन हैं. जबकि एयरपोर्ट पर पहले से ही नमाज के लिए एक अलग रूम बना हुआ है, फिर भी उन्होंने सार्वजनिक जगह पर नमाज अदा की. वीडियो में एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी दिख रहे हैं।

बीजेपी नेता विजय प्रसाद ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रियांक खरगे से सवाल किया कि हाई-सिक्योरिटी जोन में ऐसी अनुमति कैसे दी गई? उन्होंने कहा कि सरकार आरएसएस जैसी गतिविधियों पर रोक लगाती है लेकिन इस मामले में चुप रहती है।

अब कर्नाटक सरकार इस घटना के बाद नए नियम लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत एयरपोर्ट पर किसी भी धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-   

एयर इंडिया की फ्लाइट में घंटों की देरी या यात्रियों की रात बन गई थकान का सफर

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More