Last Updated Aug - 07 - 2025, 04:04 PM | Source : Fela News
अदासो कपेस्सा बनीं देश की पहली महिला SPG कमांडो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हैं तैनात। जानिए उनकी ट्रेनिंग, रोल और हर महीने मिलने वाली शानदार सैलर
भारत की सुरक्षा प्रणाली में एक नया इतिहास रच गया है। अदासो कपेस्सा देश की पहली महिला SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कमांडो बन गई हैं। वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात हैं, और इस तरह वह भारत की सबसे अहम सुरक्षा टीम का हिस्सा बनने वाली पहली महिला हैं।
अदासो कपेस्सा का चयन बेहद कड़ी ट्रेनिंग और चयन प्रक्रिया के बाद हुआ है। SPG कमांडो बनने के लिए शारीरिक ताकत, मानसिक संतुलन और हाई लेवल ट्रेनिंग ज़रूरी होती है। अदासो ने इन सभी मानकों को पार कर इतिहास रच दिया।
अगर सैलरी की बात करें तो SPG कमांडो को उनकी पोस्टिंग, अनुभव और ग्रेड के अनुसार लगभग ₹85,000 से ₹2,50,000 प्रति माह तक वेतन मिलता है। अदासो जैसी SPG कमांडो को विशेष भत्ते, सिक्योरिटी अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
उनकी यह उपलब्धि सिर्फ सुरक्षा बलों में नहीं, बल्कि पूरे देश में महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।