" /> " />
Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली से जासूसी के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंट्स को देता था गोपनीय जानकारी

दिल्ली से जासूसी के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंट्स को देता था गोपनीय जानकारी

Last Updated May - 27 - 2025, 10:30 AM | Source : Fela News

एनआईए ने 2023 से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे जवान को पकड़ा, कोर्ट ने 6 जून तक रिमांड पर भेजा।
दिल्ली से जासूसी के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार
दिल्ली से जासूसी के आरोप में CRPF जवान गिरफ्तार

नई दिल्ली में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान को देश की सुरक्षा से जुड़े बेहद संवेदनशील मामलों में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है।

एनआईए के मुताबिक, मोती राम 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) के संपर्क में था और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेज रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसे इसके बदले विभिन्न माध्यमों से पैसा भी भेजा जा रहा था।

एनआईए ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया और अब पूछताछ जारी है। पटियाला हाउस की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को 6 जून 2025 तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।

इस गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल है, क्योंकि यह मामला सीधे देश की सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। एनआईए अब इस नेटवर्क की गहराई तक जांच में जुटी है कि कहीं और भी तो ऐसे सुराग या लोग नहीं हैं जो इस षड्यंत्र का हिस्सा रहे हों।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More