" /> " />
Last Updated Apr - 14 - 2025, 04:18 PM | Source : Fela News
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साल 2024 की सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की लिस्ट में इसे 9वां स्थान मिला है। इस पर DIAL के सीईओ व
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) की 2024 की रिपोर्ट में दिल्ली एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में 9वां स्थान मिला है। यह उपलब्धि यात्री संख्या, अच्छी सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से मिली है।
दिल्ली एयरपोर्ट भारत का ऐसा इकलौता एयरपोर्ट है जो इस टॉप 10 लिस्ट में शामिल हुआ है। साल 2024 में यहां से रिकॉर्ड 7.7 करोड़ यात्री गुजरे। ये आंकड़े साल-दर-साल होने वाली बढ़ोतरी को दिखाते हैं। 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट 17वें नंबर पर था, 2021 में 13वें, 2023 में 10वें और अब 2024 में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
DIAL के CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये सफर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की हमारी लगातार कोशिशों का नतीजा है।
ACI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दुनिया भर में करीब 9.5 अरब लोग हवाई यात्रा करेंगे, जो 2023 से 9% ज्यादा है। टॉप 10 एयरपोर्ट्स ने मिलकर 855 मिलियन यात्रियों को संभाला।
May - 28 - 2026
Twisha Sharma Case Bhopal:भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य... Read More