Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली विधानसभा स्पीकर का आप MLA's पर ऐक्शन

दिल्ली विधानसभा स्पीकर का आप MLA's पर ऐक्शन

Last Updated Feb - 25 - 2025, 12:37 PM | Source : Fela News

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 5 MLA सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया ।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने LoP आतिशी को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने LoP आतिशी को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अभिभाषण शुरू होते ही विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव आंबेडकर की फोटो हटाने की मांग की।

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने इस हंगामे के चलते विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। उपराज्यपाल के अभिभाषण में कहा गया कि सरकार का लक्ष्य राजस्व बढ़ाना है और यमुना की सफाई तथा वायु प्रदूषण के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी।

अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायक 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते नजर आए। निलंबित विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशी और AAP के 11 विधायकों को निलंबित करने का निर्णय लिया।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के स्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई है। मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि क्या पीएम मोदी, डॉ. अंबेडकर से बड़े हैं? क्या वे उनकी जगह ले सकते हैं?" इसके विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदर्शन किया है। आतिशी ने कहा कि हम सदन से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक डॉ. अंबेडकर की तस्वीर वापस नहीं लग जाती।
 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More