Last Updated Jun - 11 - 2025, 12:32 PM | Source : Fela News
Kalkaji Bulldozer Action: दिल्ली के कालकाजी में भूमिहीन कैंप में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि बिना मौका दिए सुबह से ही तोड़फोड़ शुरू
Delhi Kalkaji Bulldozer Action: दिल्ली के कालकाजी इलाके में बने भूमिहीन कैंप में अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब 1200 झुग्गियों को गिराया जा रहा है। यह कार्रवाई सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई, जिसमें 5 बुलडोजर लगे हुए हैं। भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबल तैनात हैं।
लोगों का कहना है कि उन्हें कोई मौका नहीं दिया गया और बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह से ही तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। यह अभियान दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा चलाया जा रहा है।
आप नेता आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार झुग्गियों पर बुलडोजर चलवा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के विरोध की आशंका में हजारों पुलिस और CRPF के जवानों को तैनात किया गया। आतिशी ने ‘एक्स’ पर सवाल उठाया कि जब झुग्गियां नहीं तोड़ी जानी थीं, तो इतनी सुरक्षा क्यों?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले कहा था कि अदालत के आदेशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी जा सकती और विस्थापित लोगों को रहने की जगह दी गई है। आप पार्टी ने इससे पहले भी ऐसे ध्वस्तीकरण अभियानों की आलोचना की है।