Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi: दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा को नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

Delhi: दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा को नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

Last Updated Sep - 09 - 2025, 10:46 AM | Source : Fela News

Delhi News: उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में विकास कार्यों की अहम समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान रेखा गुप्ता ने बताया कि कपिल मिश्रा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में सीवर, जल आपूर्ति और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर भी विस्तार से बात हुई।

बैठक के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा को उत्तर-पूर्व संसदीय क्षेत्र का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है, ताकि सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल हो और विकास कार्य तेज़ी से पूरे हों।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे पर जोर दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा और 18-19 सितंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

बैठक में विधायक, पार्षद, मेयर राजा इक़बाल सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज़ होने की उम्मीद है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More