Header Image

दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर अग्निशमन अधिकारियों कार्रवाई

दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर अग्निशमन अधिकारियों कार्रवाई

Last Updated Nov - 08 - 2025, 11:34 AM | Source : Fela News

Delhi Crime: ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे में 3 छात्रों की मौत के बाद उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी है। अब इन दोन
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर अग्निशमन अधिकारियों कार्रवाई
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे पर अग्निशमन अधिकारियों कार्रवाई

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जुलाई 2024 में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस घटना ने राजधानी को झकझोर दिया था। अब दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अग्निशमन विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।

जांच में पता चला कि मंडल अधिकारी वेदपाल और सहायक मंडल अधिकारी उदयवीर सिंह ने गंभीर लापरवाही बरती और कुछ तथ्य छिपाए। हादसे के बाद से दोनों अधिकारी निलंबित थे। अब उनके खिलाफ सीसीएस नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

27 जुलाई 2024 की रात दिल्ली में भारी बारिश के कारण कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। उस समय तीन छात्र लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे और पानी व दमघोंटू माहौल में उनकी मौत हो गई। जांच में पाया गया कि बेसमेंट का लाइब्रेरी और बैठने के लिए इस्तेमाल अवैध था।

जांच में यह भी सामने आया कि अधिकारियों की सिफारिश पर 9 जुलाई 2024 को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया गया था, जबकि बेसमेंट में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। इसी लापरवाही की वजह से तीन निर्दोष छात्रों की जान गई।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि जनता की सुरक्षा वाले विभागों में लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घटना दिखाती है कि फायर सेफ्टी जैसे मामलों में छोटी चूक भी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें:

'वंदे मातरम' के 150 साल... पुरी के आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज में बनाया सैंड आर्ट का एनीमेशन वीडियो

 

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More