Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi Madrasi Camp: AAP के आरोपों पर BJP का जवाब: मद्रासी कैंप गिराने का आदेश खुद उनकी सरकार ने दिया

Delhi Madrasi Camp: AAP के आरोपों पर BJP का जवाब: मद्रासी कैंप गिराने का आदेश खुद उनकी सरकार ने दिया

Last Updated Jun - 02 - 2025, 02:25 PM | Source : Fela News

Delhi Madrasi Camp Demolition:वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर आरोप लगाया कि वो झुग्गीवासियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने पूछा कि AAP सरकार न
AAP के आरोपों पर BJP का जवाब
AAP के आरोपों पर BJP का जवाब

Virendra Sachdeva On Madrasi Camp: दिल्ली के बारापूला इलाके की मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती को हटाकर लोगों को नरेला में बसाने के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने 'जहां झुग्गी, वहां मकान' का वादा निभाया नहीं।

अब इस पर बीजेपी की तरफ से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं है, बल्कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर हुई कानूनी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि मद्रासी कैंप नाले के ऊपर बना था, जिससे बारिश के समय जलजमाव की समस्या होती थी, इसलिए कोर्ट ने इसे हटाने के आदेश दिए।

सचदेवा ने दावा किया कि झुग्गी हटाने का प्रस्ताव खुद AAP सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयार किया था, और अब वही नेता जनता को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने झुग्गीवासियों को हटाने की जगह नरेला में रहने के लिए फ्लैट दिए हैं। साथ ही उन्होंने पूछा कि AAP सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल में कितनी झुग्गियों का पुनर्वास कर पाई?

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More