Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली मेयर चुनाव 2025: बीजेपी क्यों इतनी खुश है? जानिए पूरा गेम आसान भाषा में

दिल्ली मेयर चुनाव 2025: बीजेपी क्यों इतनी खुश है? जानिए पूरा गेम आसान भाषा में

Last Updated Apr - 16 - 2025, 01:47 PM | Source : Fela News

फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कई पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल विवाद और पार्षदो
दिल्ली मेयर चुनाव 2025
दिल्ली मेयर चुनाव 2025

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 25 अप्रैल 2025 को होंगे। इस बार भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है क्योंकि फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उसके पक्ष में माहौल बना है।

क्या है सीटों का हाल?
MCD में कुल 274 सीटें हैं।

बीजेपी को 135 पार्षदों का समर्थन है।

आम आदमी पार्टी (आप) के पास 119 पार्षद हैं।

12 सीटें खाली हैं।

बीजेपी को क्यों फायदा?
आप और कांग्रेस के बीच इस बार कोई गठबंधन नहीं है, जिससे बीजेपी को सीधा फायदा मिल रहा है।

2022 में आप ने 134 सीटें जीतकर बीजेपी को हराया था, लेकिन इस बार आप कमजोर दिख रही है।

स्वाति मालीवाल विवाद और कई पार्षदों के बीजेपी में जाने से आप की स्थिति और बिगड़ गई है।

मेयर चुनाव कैसे होता है?
दिल्ली में मेयर का चुनाव हर साल होता है।

जब तक चुनाव नहीं होते, मौजूदा मेयर ही पद पर बने रहते हैं।

अभी महेश खींची (आप) मेयर हैं।

इस बार मेयर पद सभी के लिए खुला है यानी कोई भी पार्षद चुनाव लड़ सकता है।

आगे क्या हो सकता है?
भाजपा के पास संख्याबल है और हाल ही के विधानसभा चुनाव में भी वह जीती है, इसलिए उसके जीतने की संभावना ज्यादा है। अब देखना ये है कि बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद जीतकर एमसीडी में पूरी तरह से कब्जा जमाती है या आम आदमी पार्टी वापसी कर पाती है।

 

यह भी पढ़े.......

मुर्शिदाबाद हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "हिंदू-मुस्लिम का भेद नहीं होने देंगे।" यहां 10 अहम बातें हैं:

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More