Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi Metro Oldest Line: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी? जानें पहली और पुरानी लाइन

Delhi Metro Oldest Line: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी? जानें पहली और पुरानी लाइन

Last Updated May - 29 - 2026, 01:26 PM | Source : Fela News

Which Delhi Metro Line Is The Oldest:दिल्ली मेट्रो से रोज लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी सबसे लंबी और सबसे पुरानी लाइन कौन-सी है? जानिए किस रूट पर सबसे ज्यादा स्टेशन हैं और कब शुरू हुई थी राजधानी की पहली मेट्रो सेवा.
दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी?
दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी?

Which Delhi Metro Line Is The Oldest: दिल्ली मेट्रो आज राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी है. रोज लाखों लोग इससे सफर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली की सबसे पुरानी मेट्रो लाइन कौन-सी है और सबसे लंबी लाइन किसे माना जाता है? कई लोगों को लगता है कि येलो लाइन सबसे पुरानी होगी, लेकिन असल जवाब कुछ और ही है.

भारत में मेट्रो सेवा की शुरुआत सबसे पहले राजधानी दिल्ली में नहीं, बल्कि Kolkata में हुई थी. यहां साल 1984 में पहली मेट्रो चली थी. इसके बाद साल 2002 में Delhi में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान दिल्ली मेट्रो की शुरुआत हुई. आज देश के करीब 23 शहरों में मेट्रो नेटवर्क मौजूद है और कई जगहों पर इसका विस्तार तेजी से जारी है.

दिल्ली मेट्रो की बात करें तो इसकी सबसे पुरानी लाइन रेड लाइन है. इस लाइन की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 को हुई थी. शुरुआत में यह रिठाला से तीस हजारी कोर्ट के बीच चलाई गई थी. हालांकि सबसे पुरानी होने के बावजूद रेड लाइन सबसे लंबी लाइन नहीं है. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन पिंक लाइन मानी जाती है.

पिंक लाइन की कुल लंबाई करीब 71.5 किलोमीटर है और इसमें 46 स्टेशन मौजूद हैं. खास बात यह है कि यह लाइन दिल्ली मेट्रो की 11 अन्य लाइनों से जुड़ती है, जिससे यात्रियों को इंटरचेंज में काफी सुविधा मिलती है. दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा स्टेशन धौला कुआं भी इसी लाइन पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई करीब 23.6 मीटर बताई जाती है. वहीं सबसे छोटा स्टेशन आश्रम स्टेशन भी पिंक लाइन पर ही मौजूद है.

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क आने वाले समय में और बड़ा होने वाला है. फेज-4 और फेज-5A का काम पूरा होने के बाद मैजेंटा लाइन करीब 89 किलोमीटर लंबी हो जाएगी. इसके बाद यह दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कॉरिडोर बन सकती है. फिलहाल पिंक लाइन ही राजधानी की सबसे लंबी और सबसे खास मेट्रो लाइन बनी हुई है.

यह भी पढ़े 

कर्नाटक में बड़ा सत्ता बदल! सिद्धारमैया आउट, DK शिवकुमार इन?

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More