Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi Rain: 15 साल बाद अगस्त में दिल्ली में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न और दीवारें गिरीं

Delhi Rain: 15 साल बाद अगस्त में दिल्ली में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न और दीवारें गिरीं

Last Updated Aug - 30 - 2025, 10:53 AM | Source : Fela News

Delhi Rain News: दिल्ली में अगस्त की बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक 399.8 मिमी पानी गिर चुका है। मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, ट्रैफिक ठप
15 साल बाद अगस्त में दिल्ली में भारी बारिश
15 साल बाद अगस्त में दिल्ली में भारी बारिश

इस साल मानसून ने पूरे देश में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और दिल्ली में भी पिछले कई सालों की तुलना में बारिश अधिक हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ।

मुख्य सड़कों पर जाम लग गया, कई जगह जलभराव हुआ और एक पुरानी दीवार गिरने से तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह पिछले 15 सालों में सबसे अधिक बारिश वाला अगस्त है। अब तक 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि 2010 में 455.8 मिमी बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून असामान्य रूप से लंबा रहा, इसके पीछे ला नीना (La-Nina) की सक्रियता जिम्मेदार मानी जा रही है।

लगातार बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हुआ। DND फ्लाईवे, मथुरा रोड, आईटीओ, गीता कॉलोनी, धौलाकुआं और बदरपुर-आश्रम मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। कई किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे और लोगों को ऑफिस या स्कूल जाने में मुश्किल हुई। सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे थे कि एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई।

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में गिरा पुराना दीवार तीन बच्चों के लिए हादसा बन गया, लेकिन वे सुरक्षित रहे। MCD और लोक निर्माण विभाग ने जल निकासी के लिए पंप और कर्मचारी तैनात किए। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी।

राजनीति भी गर्म रही। AAP और कांग्रेस ने बीजेपी पर उपेक्षा और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी ने प्रशासन की सतर्कता को कामयाबी बताया। लोग सोशल मीडिया पर ट्रैफिक और जलभराव की शिकायतें कर रहे हैं।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More