Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi Rain:मौसम में बड़ा बदलाव: अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया

Delhi Rain:मौसम में बड़ा बदलाव: अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया

Last Updated May - 31 - 2025, 11:16 AM | Source : Fela News

Delhi Rain Forecast: आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में इस बार मई में 188.9 मिमी बारिश हुई है, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है।
मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम में बड़ा बदलाव

Delhi Rain Forecast News:  इस बार दिल्ली का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। मुंबई में समय से पहले आया मानसून दिल्ली के मौसम को भी प्रभावित कर रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दिल्ली में मानसून नहीं आया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है

4 जून तक बारिश और आंधी का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि 4 जून तक दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मई बना सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना

इस बार मई में दिल्ली में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 1 मई से 30 मई तक कुल 188.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछला रिकॉर्ड 2008 में 165 मिमी था। हैरानी की बात यह है कि मई में एक भी दिन हीटवेव नहीं आई, जबकि पिछले साल छह दिन लू चली थी।

202% ज्यादा बारिश हुई

आमतौर पर मई में दिल्ली में 62.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार यह सामान्य से 202% ज्यादा रही। इसके मुकाबले मई 2024 में सिर्फ 0.4 मिमी बारिश हुई थी, यानी औसत से 99% कम

वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 167 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। बता दें कि 101-200 के बीच AQI को ‘मध्यम’ माना जाता है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More