Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली का पहला इंटरनेशनल बिग कैट समिट कैंसिल, नई तारीख जल्द

दिल्ली का पहला इंटरनेशनल बिग कैट समिट कैंसिल, नई तारीख जल्द

Last Updated May - 22 - 2026, 03:09 PM | Source : Fela News

आईबीसीए की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के समारोह के दौरान की थी. इसे 12 मार्च 2024 को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया था.
दिल्ली का पहला इंटरनेशनल बिग कैट समिट कैंसिल
दिल्ली का पहला इंटरनेशनल बिग कैट समिट कैंसिल

 

दिल्ली में 1–2 जून को होने वाला पहला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. अब इसकी नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह सम्मेलन चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-IV) के साथ आयोजित होना था, लेकिन अफ्रीकी देशों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया है.

अफ्रीकी देशों से चर्चा के बाद फैसला

एक अधिकारी के अनुसार, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के साथ परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया. इसमें भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को भी बाद में आयोजित करने पर सहमति बनी.

सभी देशों की भागीदारी पर जोर

सरकार का कहना है कि IBCA शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देशों, खासकर अफ्रीकी देशों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नई तारीख तय की जाएगी. नई तिथि पर सभी देशों से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

पीएम मोदी ने की थी IBCA की शुरुआत

आईबीसीए की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर की थी. इसे 12 मार्च 2024 को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया. वर्तमान में इसमें 25 हस्ताक्षरकर्ता देश और 5 पर्यवेक्षक देश शामिल हैं, जबकि सऊदी अरब जल्द ही इसमें जुड़ने वाला है.

यह भी पढ़े

अमिताभ-सारा संग फिल्मों में दिखा एक्टर निकला खूनी, पुलिस भी चौंकी

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More