Header Image

Delhi Water Bill: प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान: पानी के बिल में 90% छूट, अब लोगों को राहत मिलेगी

Delhi Water Bill: प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान: पानी के बिल में 90% छूट, अब लोगों को राहत मिलेगी

Last Updated Jun - 03 - 2025, 03:32 PM | Source : Fela News

Delhi Water Bill Scheme: दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार पानी की चोरी रोकने के लिए अवैध कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसा करने वालों को ब
प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान
प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान

Parvesh Sahib Singh On water Bill: दिल्ली सरकार में जल और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने 3 जून को कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दिल्ली के लोगों को घरेलू पानी के बिल में 90% तक की छूट मिलेगी। यह योजना एक हफ्ते में लागू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘वन सिटी, वन कंट्रोल रूम, वन नंबर’ सिस्टम शुरू किया जा रहा है, जिससे पानी से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान हो सकेगा। अब पानी का बंटवारा आबादी के हिसाब से होगा – ज्यादा आबादी वाले इलाकों को ज्यादा पानी मिलेगा।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गलत बिलों की समस्या को दूर करने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली की 1800 अनधिकृत कॉलोनियों में 2027 तक सीवर की सुविधा पहुंचाई जाएगी।

सरकार ने अब तक 15 लाख मीट्रिक टन सिल्ट (गाद) नालों से हटाई है और अतिक्रमण भी साफ किया है ताकि बारिश में जलभराव न हो। इसके लिए 156 नई पोस्ट बनाई गई हैं।

दिल्ली की सड़कों और नालों की मरम्मत के लिए नया टेंडर सिस्टम शुरू हुआ है। 35 पैकेज बनाए गए हैं, जिनमें से 35% काम पूरा हो चुका है। 15 जून तक 100 किलोमीटर सड़कें दोबारा बनाई जाएंगी, 90% डार्क स्पॉट ठीक हो चुके हैं और 2,500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

Share :

Trending this week

महाराष्ट्र में सियासी शतरंज तेज

Feb - 25 - 2026

महाराष्ट्र में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को ले... Read More

राहुल गांधी का Modi सरकार पर कड़ावार

Feb - 24 - 2026

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री न... Read More

590 करोड़ धोखाधड़ी में IDFC First Bank का बड़ा खुलासा

Feb - 24 - 2026

हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में करीब 590 करोड़ रुपये की ब... Read More