Fela News Lifestyle Header Banner

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी, इसके बाद शुरू होगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी, इसके बाद शुरू होगी बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

Last Updated May - 27 - 2025, 12:50 PM | Source : Fela News

Delhi Weather Today: IMD के मुताबिक 29 मई तक दिल्ली में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। अगले 5 दिन तापमान 26 से 38 डिग्री के बीच रहेगा।
दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी
दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी तेज़ गर्मी

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलता रहा है। बारिश के बाद कुछ दिन ठंडक रही, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 मई तक दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 30 मई से दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिर से आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

28 और 29 मई को गर्मी और उमस ज्यादा होगी। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री तक रह सकता है।

इस मई महीने में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। 24 मई को 81.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जिससे यह 1901 के बाद का सबसे ज्यादा बारिश वाला मई बन गया। अब तक कुल 186.4 मिमी बारिश हो चुकी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More