Fela News Lifestyle Header Banner

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, गरबा एंट्री पर गोमूत्र जांच

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, गरबा एंट्री पर गोमूत्र जांच

Last Updated Sep - 23 - 2025, 11:14 AM | Source : Fela News

Dhirendra Shastri on Garba Controversy: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गैर हिंदुओं को गरबा कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने उदाहरण दिया कि जैस
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान

छतरपुर के बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवरात्रि और गरबा उत्सव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जैसे सनातनी लोग हज पर नहीं जाते, वैसे ही गैर-हिंदुओं को भी गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि गरबा स्थल के प्रवेश द्वार पर गोमूत्र रखा जाए.

धीरेंद्र शास्त्री छतरपुर के बंबरबेनी मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों और विधायक अरविंद पटेरिया ने उनका स्वागत किया. विधायक ने मंदिर तक सड़क बनाने का वादा किया ताकि भक्तों को आसानी हो. धीरेंद्र शास्त्री ने भी मां बंबरबेनी से क्षेत्र की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की और बताया कि आगे यहां कथा का आयोजन होगा.

गरबा विवाद क्या है?

नवरात्रि पर देशभर में गरबा और डांडिया कार्यक्रम होते हैं. लेकिन हर साल यह मुद्दा उठता है कि इन आयोजनों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश मिले. कई हिंदू संगठन कहते हैं कि गैर-हिंदुओं को रोकना जरूरी है ताकि महिला सुरक्षा और कथित 'लव जिहाद' पर नियंत्रण हो. इसके लिए माथे पर टीका, हाथ में कलावा, आधार कार्ड दिखाने और भजन सुनाने जैसी शर्तों की मांग भी की जाती है. इस पर राजनीति भी गर्म हो गई है.

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More