Header Image

'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप से कमाएं ₹50,000, अब आम लोग भी कर सकेंगे ट्रैफिक नियम उल्लंघन की रिपोर्ट

'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप से कमाएं ₹50,000, अब आम लोग भी कर सकेंगे ट्रैफिक नियम उल्लंघन की रिपोर्ट

Last Updated Jul - 28 - 2025, 04:33 PM | Source : Fela News

सरकार ने लॉन्च किया 'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप, जिससे आम नागरिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट कर सकते हैं। सही जानकारी देने पर हर महीने ₹50,000 तक कमाई संभव है।
अब आम लोग भी कर सकेंगे ट्रैफिक नियम उल्लंघन की रिपोर्ट
अब आम लोग भी कर सकेंगे ट्रैफिक नियम उल्लंघन की रिपोर्ट

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। 'ट्रैफिक प्रहरी' नामक इस नई योजना के तहत अब कोई भी आम नागरिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत कर सकता है और इसके बदले इनाम भी पा सकता है।

इसके लिए ‘Traffic Prahari’ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल नंबर और ओटीपी के ज़रिए रजिस्ट्रेशन के बाद, यूज़र ऐसे वाहनों की फोटो या वीडियो भेज सकते हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हों। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि फोटो में नंबर प्लेट, लोकेशन और समय की जानकारी स्पष्ट रूप से दिख रही हो।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जांच के बाद अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो उस वाहन चालक को चालान भेजा जाता है और शिकायतकर्ता को सूचित कर इनाम भी दिया जाता है। DCP ट्रैफिक एसके सिंह के मुताबिक, इस योजना के तहत नागरिक अब हर दिन करीब 1,400 से 1,500 चालान भेजने में मदद कर रहे हैं।

फिलहाल यह योजना सिर्फ दिल्ली में लागू है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य राज्यों में भी शुरू किए जाने की संभावना है। नियमित और सही रिपोर्टिंग करने वाले लोग हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More