Fela News Lifestyle Header Banner

ESTIC 2025: पीएम मोदी ने किया RDI फंड लॉन्च जानें इसका मतलब

ESTIC 2025: पीएम मोदी ने किया RDI फंड लॉन्च जानें इसका मतलब

Last Updated Nov - 03 - 2025, 12:49 PM | Source : Fela News

ESTIC 2025: पीएम मोदी ने कहा कि भारत को इनोवेशन वाला देश बनाने के लिए किए गए सुधारों का असर अब दिखने लगा है.
पीएम मोदी ने किया RDI फंड लॉन्च
पीएम मोदी ने किया RDI फंड लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (3 नवंबर) को रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) में निजी निवेश बढ़ाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन (RDI) फंड की शुरुआत की. यह ऐलान विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन सम्मेलन में किया गया, जिसका मकसद विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाना है.

पीएम मोदी ने भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक जारी की और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट भी लॉन्च किया. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इस फंड का नोडल मंत्रालय होगा.

कैसे काम करेगा यह फंड?

यह फंड सीधे कंपनियों या स्टार्टअप्स में पैसा नहीं लगाएगा, बल्कि पूंजी दूसरे स्तर के फंड मैनेजरों को दी जाएगी — जैसे निवेश कोष, विकास वित्त संस्थान या एनबीएफसी. ये विशेषज्ञों की टीम के साथ निवेश के सुझाव देंगे और सरकार से स्वतंत्र रूप से काम करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को इनोवेशन-ड्रिवन देश बनाने के लिए किए गए सुधारों का असर अब साफ दिख रहा है. भारत अब सिर्फ तकनीक का उपयोग करने वाला देश नहीं, बल्कि तकनीक से बदलाव लाने वाला देश बन चुका है.

उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में भारत का R&D खर्च दोगुना हुआ है और पेटेंट पंजीकरण 17 गुना बढ़ा है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जिसमें 6,000 से ज्यादा डीपटेक स्टार्टअप काम कर रहे हैं — खासकर स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीकों के क्षेत्र में. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More