Fela News Lifestyle Header Banner

सूरज पश्चिम से उगे तो भी विपक्ष नहीं मानेगा: ऑपरेशन सिंदूर पर अनुप्रिया पटेल का तंज

सूरज पश्चिम से उगे तो भी विपक्ष नहीं मानेगा: ऑपरेशन सिंदूर पर अनुप्रिया पटेल का तंज

Last Updated Aug - 01 - 2025, 02:04 PM | Source : Fela News

संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सूरज पश्चिम से उग जाए, तब भी विपक्ष भरोसा नहीं करेगा।
सूरज पश्चिम से उगे तो भी विपक्ष नहीं मानेगा: ऑपरेशन सिंदूर पर अनुप्रिया पटेल का तंज
सूरज पश्चिम से उगे तो भी विपक्ष नहीं मानेगा: ऑपरेशन सिंदूर पर अनुप्रिया पटेल का तंज

नई दिल्ली: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं, लेकिन विदेशी नेताओं की बातों को तुरंत सच मान लेते हैं।

उन्होंने कहा, “विपक्ष को अगर कोई दूसरा देश का राष्ट्रपति कुछ कहे तो वो मान लेंगे, लेकिन अपने प्रधानमंत्री की बात पर भरोसा नहीं करेंगे।” इस पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा, “अगर वे कह दें कि सूरज पश्चिम से उगता है, तो विपक्ष उसे भी मान लेगा।”

अनुप्रिया पटेल का यह बयान उस वक्त आया जब संसद में विपक्ष लगातार सरकार से ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहा था। उनके इस व्यंग्यपूर्ण बयान पर सत्ता पक्ष में ठहाके गूंजे, जबकि विपक्ष ने इसे टालने की कोशिश बताया।

संसद में चल रही इस बहस से स्पष्ट है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील मामलों पर भी सरकार और विपक्ष के बीच विश्वास की खाई अब भी बनी हुई है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More