Fela News Lifestyle Header Banner

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, मौतों का आंकड़ा 36 तक पहुंचा

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, मौतों का आंकड़ा 36 तक पहुंचा

Last Updated Jul - 02 - 2025, 04:31 PM | Source : Fela News

पशमायलारम स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में रिएक्टर फटने से लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका

तेलंगाना के पशमायलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार को हुए भीषण धमाके और आग से अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जानकारी दी कि कई शव मलबे के नीचे से बरामद किए गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया कि राहत और बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है, लेकिन कुछ मज़दूर अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शक जताया गया है कि फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिससे पूरा संयंत्र हिल गया और भीषण आग लग गई।

इस हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विस्फोट किस कारण से हुआ और क्या सुरक्षा उपायों में लापरवाही हुई थी।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें घटनास्थल पर लगातार काम कर रही हैं, वहीं मृतकों के परिजनों में ग़म और गुस्से का माहौल है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More