Header Image

पुलिस के नोटिस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का जवाब: बोली में कही फरार नहीं...

पुलिस के नोटिस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का जवाब: बोली में कही फरार नहीं...

Last Updated Nov - 27 - 2025, 10:46 AM | Source : Fela News

Neha Singh Rathore News: नेहा सिंह राठौर बोलीं—मुझे अभी तक हजरतगंज या लंका थाने से कोई नोटिस नहीं मिला, मेरे बारे में सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है।
पुलिस के नोटिस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का जवाब
पुलिस के नोटिस पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का जवाब

नेहा सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें अब तक पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है। उनके बारे में फैलाई जा रही फरारी वाली बात झूठ है। उन्होंने साफ कहा कि वह लखनऊ में ही हैं और कहीं नहीं भागी हैं। नेहा ने बताया कि जो वीडियो उन्होंने पोस्ट किया था, वह गाना नहीं था बल्कि पहलगाम आतंकी हमले पर उनकी एक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने पीएम मोदी से बस ये पूछा था कि इतने सैलानियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कई जगह शिकायतें दर्ज की गई थीं और हजरतगंज थाने में भी एफआईआर हुई थी, इसी वजह से लोग अफवाह फैला रहे हैं कि वह फरार हैं। लेकिन वह कहीं नहीं गईं।

नोटिस की बात पर उन्होंने कहा कि न हजरतगंज और न ही लंका थाने से किसी ने उन्हें नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनके घर पर नोटिस चिपकाया होता तो मीडिया जाकर देख सकती है। ऐसा कोई नोटिस नहीं है और सारी बातें झूठी हैं।

नेहा सिंह राठौर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। पहलगाम हमले के बाद किए गए पोस्ट पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

 यह भी पढ़ें: 

सेना में हर साल 1 लाख जवानों की भर्ती कब से शुरू…

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More