Header Image

एनडीए से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने दी पासिंग आउट परेड, इतिहास रचा

एनडीए से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने दी पासिंग आउट परेड, इतिहास रचा

Last Updated May - 31 - 2025, 10:43 AM | Source : Fela News

पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में पहली बार महिलाओं और पुरुषों की संयुक्त पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें 17 महिला कैडेट्स ने इतिहास रच दिया।
एनडीए से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने दी पासिंग आउट परेड
एनडीए से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने दी पासिंग आउट परेड

पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए की परेड ग्राउंड ‘खेत्रपाल परेड ग्राउंड’ पर शुक्रवार को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड हुई। इस ऐतिहासिक मौके पर 17 महिला कैडेट्स ने 300 पुरुष कैडेट्स के साथ मिलकर ‘अंतिम पग’ पार किया। ये पहली बार था जब एनडीए से महिला और पुरुष कैडेट्स की संयुक्त बैच पासआउट हुई है।

परेड का नेतृत्व एकेडमी कैडेट कप्तान उदयवीर नेगी ने किया। इस कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड का निरीक्षण किया।

जनरल सिंह ने इस मौके को "समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर" बताया। उन्होंने महिला कैडेट्स को "नारी शक्ति" कहते हुए कहा कि ये सिर्फ महिलाओं का विकास नहीं बल्कि "महिला-नेतृत्व वाला विकास" है।

एनडीए से पास होने वाले कुल 339 कैडेट्स को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से डिग्री दी गई। इनमें से 111 कैडेट्स को बीटेक (B.Tech), 85 को कंप्यूटर साइंस, 84 को बीएससी (B.Sc) और 59 को बीए (B.A) की डिग्री प्रदान की गई।

यह ऐतिहासिक कदम भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

 

Share :

Trending this week

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44 पार पहुंचा तापमान!

May - 25 - 2026

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है.... Read More

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही BJP पर AAP का बड़ा हमला!

May - 25 - 2026

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चि... Read More

दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

May - 25 - 2026

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुल... Read More