Last Updated Apr - 08 - 2025, 05:21 PM | Source : Fela News
केदार जाधव ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है। वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर केदार जाधव ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।
इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “केदार जाधव हमारे देश के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्हें यह अच्छा लगेगा कि अब वो पीएम मोदी के साथ मिलकर देश और महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने इसी मकसद से बीजेपी में आने का फैसला लिया है।”
पिछले साल क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट
केदार जाधव महाराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल चुके हैं। उन्होंने 2023 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनका इंटरनेशनल डेब्यू 2014 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था।
केदार का क्रिकेट करियर
अब क्रिकेट के बाद केदार जाधव ने राजनीति की पिच पर कदम रख लिया है।