Fela News Lifestyle Header Banner

फरीदाबाद हिंसा पर यूपी के पूर्व DGP का बड़ा बयान

फरीदाबाद हिंसा पर यूपी के पूर्व DGP का बड़ा बयान

Last Updated Nov - 10 - 2025, 02:48 PM | Source : Fela News

यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने फरीदाबाद में हथियार और विस्फोटक मिलने पर बड़ा बयान दिया है.
फरीदाबाद हिंसा पर यूपी के पूर्व DGP का बड़ा बयान
फरीदाबाद हिंसा पर यूपी के पूर्व DGP का बड़ा बयान

हरियाणा के फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिलने पर यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पूरा NCR ज्वालामुखी के मुहाने पर बैठा था.

फरीदाबाद से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिलने पर उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ा अलर्ट है. अगर इतना विस्फोटक इस्तेमाल होता, तो भयानक तबाही मच सकती थी. आरोपी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है, जिसका सरगना अज़हर मसूद पाकिस्तान में छिपा है.

विक्रम सिंह ने कहा कि अब JEM पढ़े-लिखे लोगों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. अगर सहारनपुर से फरीदाबाद तक नेटवर्क बन गया होता, तो खतरा बहुत बड़ा था. उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहना होगा और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को जानकारी देनी चाहिए.

इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने देश में बड़े हमले की साजिश नाकाम कर दी है. यह आतंकवाद-मुक्त भारत की दिशा में बड़ी सफलता है.

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More