Header Image

बारात से पहले पहुंची प्रेमिका! कांस्टेबल की शादी में मचा बवाल

बारात से पहले पहुंची प्रेमिका! कांस्टेबल की शादी में मचा बवाल

Last Updated May - 04 - 2026, 02:00 PM | Source : Fela News

गोरखपुर में PAC कांस्टेबल की बारात निकलने ही वाली थी कि तभी प्रेमिका पुलिस संग पहुंच गई. शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगते ही मंडप में हंगामा मच गया और दूल्हा फरार हो गया.
बारात से पहले पहुंची प्रेमिका! कांस्टेबल की शादी में मचा बवाल
बारात से पहले पहुंची प्रेमिका! कांस्टेबल की शादी में मचा बवाल

UP Crime News:यूपी के गोरखपुर में एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी में बदल गया, जब PAC कांस्टेबल की बारात निकलने से ठीक पहले उसकी कथित प्रेमिका पुलिस लेकर घर पहुंच गई. शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण करने का आरोप लगते ही पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई. हंगामे के बीच दूल्हा मौके से फरार हो गया और बारात रुक गई. मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बारात से पहले घर पहुंची प्रेमिका

घटना गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव की है. यहां राम भागवत यादव के बेटे विपिन यादव की बारात निकलने की तैयारी चल रही थी. परछावन की रस्म हो रही थी और घर में शादी का माहौल था. तभी अचानक एक युवती पुलिस टीम के साथ पहुंची और खुद को विपिन की प्रेमिका बताते हुए गंभीर आरोप लगाने लगी.

शादी का वादा, फिर दो साल तक शोषण का आरोप

युवती, जो मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है और लखनऊ में बिजली विभाग में संविदा पर काम करती है, उसने आरोप लगाया कि विपिन यादव ने उससे शादी का वादा किया था. इसी भरोसे पर वह दो साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा, लेकिन अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था.

हंगामे के बीच दूल्हा हुआ फरार

जैसे ही युवती ने पुलिस के सामने आरोप लगाए, शादी वाले घर में हड़कंप मच गया. प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. माहौल बिगड़ता देख आरोपी PAC कांस्टेबल विपिन यादव मौका पाकर फरार हो गया. इसके बाद बारात पूरी तरह रुक गई.

पहले से दर्ज है केस

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही गोमतीनगर थाना में मामला दर्ज है. उसी केस में कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम गोरखपुर पहुंची थी. खजनी पुलिस की मदद से घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया.

इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बना मामला

एक तरफ शादी की खुशियां थीं, दूसरी तरफ पुलिस और प्रेमिका के पहुंचते ही पूरा माहौल बदल गया. दूल्हे के भाग जाने से परिवार भी सकते में है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और गांव में इस अनोखे घटनाक्रम की खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़े 

भागलपुर पुल हादसे पर बड़ा एक्शन, इंजीनियर सस्पेंड; सम्राट ने राजनाथ से की बात

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More