Fela News Lifestyle Header Banner

ग्वालियर का कुख्यात आरोपी संग्राम सिंह अहमदाबाद में मुठभेड़ में घायल

ग्वालियर का कुख्यात आरोपी संग्राम सिंह अहमदाबाद में मुठभेड़ में घायल

Last Updated Sep - 12 - 2025, 02:26 PM | Source : Fela News

ग्वालियर का कुख्यात आरोपी संग्राम सिंह अहमदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन किया, पूरे इलाके में तनाव का माहौल।
ग्वालियर का कुख्यात आरोपी संग्राम सिंह अहमदाबाद
ग्वालियर का कुख्यात आरोपी संग्राम सिंह अहमदाबाद

अहमदाबाद में एक नाटकीय मुठभेड़ हुई जब पुलिस ने आरोपी संग्राम सिंह राकेश सिंह सिकरवार को रामोल पुलिस कस्टडी में ले जाते समय पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की और पुलिस पर हमला करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसकी पैर में गोली लगी। 

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ रिवरफ्रंट रोड के पास हुई। आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। संग्राम सिंह मूलतः मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है और उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें गंभीर आरोप शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए कार्रवाई की। घटना की फोटो-वीडियो दोनों दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच चल रही है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More